BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगर परिषद के वार्ड नं 11व 12 में हो रही अव्यवस्था, को देखते हुए रहवासियों ने सौंपा ज्ञापन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 28, 2020

नगर परिषद के वार्ड नं 11व 12 में हो रही अव्यवस्था, को देखते हुए रहवासियों ने सौंपा ज्ञापन



  रेवांचल टाइम्स - शुक्रवार की दोपहर को स्थानीय नगर परिषद सालीचौका जिला नरसिंगपुर के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 11 एवं 12 मैं विभिन्न अवस्थाओं को लेकर वार्ड वासियों ने सीएमओ के नाम इंजीनियर दीपक दुबे को ज्ञापन सौंपा,
     दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि इन दोनो वार्ड मैं नगर परिषद द्वारा किसी भी प्रकार का निर्माण और विकास कार्य 5 साल बीतने के बावजूद भी नहीं कराया गया और इस समय हो रही लगातार बारिश के चलते वार्डो में बरसात के मौसम में कीचड़ और दलदल की स्थिति बनी हुई है,
यहां तक की इन वार्डो में पीने वाले पानी की समुचित पेयजल व्यवस्था भी नहीं है सड़क नाली जर्जर अवस्था हो चुकी है और आज तक कोई निमार्ण कार्य नही हुए है और जो कुछ निर्माण कार्य प्रांरभ हुए थे वे आधे अधूरे पड़े है इन्ही सभी निर्माण की मांगों को लेकर लगातार कई वर्षों से मांग की जा रही है वही लोग बहुत ही परेशान हैं वही शुक्रवार की दोपहर को इसी समस्या को लेकर वार्ड वासियों ने ज्ञापन के माध्यम से शीघ्र अति शीघ्र समुचित व्यवस्था कराने की मांग परिषद के अधिकारियों से की है ।

No comments:

Post a Comment