BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध शराब के व्यवसाय के विरुद्ध मण्डला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 05 अलग अलग थाना क्षेत्रों में कार्यवाही कर पुलिस नें 103 ली. अवैध शराब की जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 27, 2020

अवैध शराब के व्यवसाय के विरुद्ध मण्डला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 05 अलग अलग थाना क्षेत्रों में कार्यवाही कर पुलिस नें 103 ली. अवैध शराब की जप्त



रेवांचल टाइम्स मण्डला जिलें में अनलाक की घोषणा के बाद से ही मण्डला पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाहियाँ की जा रही है । पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला के द्वारा नियमित रुप से सभी थाना प्रभारियों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा कर उन्हें अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाते हुए कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है जिसके तहत मण्डला पुलिस द्वारा जिलें में अवैध शराब के व्यवसाय में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्यवाहियां की जा रही हैं ।
इसी तारतम्य दिनांक 24.08.2020 से दिनांक 26.08.2020 तक पुलिस अधीक्षक मण्डला के निर्देशन में जिला मण्डला के अलग अलग थाना क्षेत्रों में मण्डला पुलिस द्वारा 13 अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब के निर्माण और विक्रय में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध दबिश देकर कार्यवाही की गई । इस दौरान मण्डला पुलिस द्वारा कुल 13 अपराध पंजीबद्ध कर कुल 103 लीटर अवैध शराब जप्त की गई है । इस कार्यवाही में चौकी अंजनिया थाना बम्हनी पर 05 प्रकरणों में 66 लीटर अवैध शराब, थाना महाराजपुर पर 04 प्रकरणों में 26 लीटर अवैध शराब, थाना कोतवाली पर 02 प्रकरणों में 06 लीटर अवैध शराब, तथा थाना बिछिया और थाना मवई पर 01-01 प्रकरण में कुल 05 लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।  पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को लगातार सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया है ।

No comments:

Post a Comment