BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
छात्र ऑनलाइन पढाई नहीं करना चाहता... पर ऐसा क्या हुआ की छात्र व पालक ने माँगी माफी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 3, 2020

छात्र ऑनलाइन पढाई नहीं करना चाहता... पर ऐसा क्या हुआ की छात्र व पालक ने माँगी माफी


शासन के निर्देशों के परिपालन में विधालयो में छात्र/छात्राओ को मोबाईल के माध्यम से अध्यापन कार्य कराया जा रहा हैं।इसी तारतम्य में शास.उच्च.माध्य.विद्यालय गंगेरुआ के शिक्षकों द्वारा भी छात्र/छात्राओ को संस्था प्रमुख श्री जी पी अग्रवाल जी के दिशा निर्देश से छात्र/छात्राओ को ग्रुप में जोड़ कर अध्यापन कार्य करवाया जा रहा है।संस्था के श्री आनंद जायसवाल प्राथमिक शिक्षक(प्रयोगशाला सहायक)द्वारा भी ग्रुप बना कर कक्षा 9th के छात्र/छात्राओ को अध्यापन कार्य करवाया जा रहा हैं।उक्त प्राथमिक शिक्षक द्वारा ग्राम तिघरा निवासी छात्र सुभाष पिता शिवदयाल को भी अन्य बच्चों की तरह ही ग्रुप में जोड़ा गया था लेकिन छात्र सुभाष ग्रुप से दो बार LEFT हो गया छात्र के दो बार LEFT होने से शिक्षक द्वारा छात्र के बड़े भाई को ग्रुप में जोड़ कर छात्र सुभाष के अध्यापन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा था किंतु सुभाष का बड़ा भाई भी ग्रुप से LEFT हो गया।दिनांक 01 जुलाई को छात्र सुभाष द्वारा स्वयं के मोबाईल नम्बर से प्राथमिक शिक्षक श्री आनंद जायसवाल के मोबाइल नम्बर पर एक भद्दी गाली बकने की रिकॉर्डिंग जानबूझकर भेजी गई जिससे शिक्षक मानसिक तनाव के चलते ग्रुप के माध्यम से पढ़ाई कराने में अपनी असमर्थता प्रगट की जा रही थी तब संस्था प्रमुख श्री जी पी अग्रवाल एवं सभी शिक्षकों द्वारा जब छात्र के पालक को इस घटना से अवगत कराया गया तब पालक स्वयं छात्र को लेकर 3 जुलाई को विद्यालय पहुँच कर लिखित माफीनामा दे कर विद्यालय के शिक्षकों से क्षमा याचना कर ऐसी गलती दुबारा न करने की बात की गई एवं शिक्षकों द्वारा भी बच्चे के भविष्य को ध्यान में रखते हुए छात्र को आगे पढ़ने की सलाह दी गई किंतु छात्र पढ़ाई न करने की बात पर अड़ा रहा।
इस अवसर पर  संस्था के वरिष्ठ शिक्षक श्री पी सी गोदुडे ,श्री एन आर राणा,श्री आर ऐड़े, श्री नरेन्द्र मेश्राम,श्री उजेस पटले सहित अनेक जन उपस्थित थे।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment