BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रतिबंध के बावजूद भी हो रहा मत्स्यखेट मत्स्य विभाग आखिर क्यों है मौन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 11, 2020

प्रतिबंध के बावजूद भी हो रहा मत्स्यखेट मत्स्य विभाग आखिर क्यों है मौन

रेवांचल टाइम्स मंडला - पूरे प्रदेश में 15 जून से 15 अगस्त तक मछली मारने परिवहन एवं बिक्री पर पूर्णतः  प्रतिबंध लगा हुआ है क्यो इस काल मे मछलियों का प्रजजन काल होता है इस कारण से नदी, तालाब डेमो में मछली मारना पकड़ना पूर्णतः प्रतिबंद होता है
           इसके बावजूद भी नर्मदा नदी तालाबो डेमो में बेधड़क धड़ल्ले से मछली मारी जा रही है और  वाहनों से परिवहन कर मछली मार्केट पहुंचाया जा रहा है मंडला की अहमदपुर  घाघा घाघी मानादेई अंजनिया, बिछिया एवं नारायणगंज क्षेत्र के आसपास भी भारी मात्रा में मछली मारी जा रही है इन ग्रामों में मत्स्य समिति बनी हुई है लेकिन इन समितियों के द्वारा मछली मारने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है और संबंधित विभाग भी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि विभाग को इस बात की जानकारी है किस क्षेत्र से मछली किसके द्वारा पकड़ी जा रही है और परिवहन कर मार्केट में थोक व्यापारी कौन हैं यह सब मृतस्य विभाग जानता है या यूं कहें कि विभाग की मिलीभगत से ही मत्स्याखेट धड़ल्ले हो रहा है।

रेवांचल टाइम्स प्रमोद धनगर के साथ शैलेश  सिंगरौर की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment