नैनपुर - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि नैनपुर वार्ड नंबर 4 (उमारिया) में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह के मार्गदर्शन में पूरे क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट कर दिया गया है। खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा 7 टीम तैयार कर 15 जुलाई को कंटेनमेंट एरिया एवं बफर जोन का सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण में 277 घरों का सर्वे किया गया जिसमें 1180 व्यक्ति, 10 वर्ष से कम बच्चें 110, 60 वर्ष से अधिक 135 वृद्ध व्यक्तियों का सर्वे करते हुए सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सर्वे में कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला है। इस प्रकार कुल 277 घरों का सर्वे किया गया जिसमें 1180 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग कर उन्हें होम क्वारेंटाईन किया गया है। स्क्रीनिंग के दौरान व्यक्तियों को समझाईश दी गई है कि व्यक्तिगत स्वच्छता, सोशल डिस्टेंसिंग, मुंह को मॉस्क या गमछे से ढंकें, बार-बार साबुन से हाथ धोए एवं लॉकडाऊन के नियमों का पालन करें।
नैनपुर वार्ड नंबर 4 (उमारिया) में नगर पालिका के द्वारा पूरे घरों और सड़कों को सेनेटाइज किया गया। किसी भी प्रकार के कोरोना लक्षण दिखाई देने पर कलेक्ट्रेट कार्यालय के लेंडलाईन नंबर 07642-251079 तथा टोल फ्री नंबर - 104 पर संपर्क कर सकते है

No comments:
Post a Comment