यह महिला अपने पति व दो बच्चों के साथ 30 जून को सूरत से नागपुर होते हुए गांव पहुंची।
देर रात जबलपुर आईसीएमआर से मिली रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला के पति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो दिन बाद फिर महिला के पति का सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
महिला के पॉजिटिव आने के बाद पायलीकला गांव को सील कर दिया गया है।
छपारा बीएमओ डॉ डी बैनर्जी ने बताया है। कि महिला के परिवार व संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।
इनमें से 9 ठीक हो चुके हैं जबकि एक दिल्ली में एक्टिव है। वर्तमान में 5 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव हैं।
✍ अखिलेश बंदेवार रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट......
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment