रेवांचल टाइम्स - वारासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम कोसते में एक महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की पीड़िता और परिजनों ने चप्पलों से जमकर धुनाई करते हुऐ उसके मुंह पर कालिख पोतकर पुलिस के हवाले कर दिया ।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार वारासिवनी निवासी मिलिंद सोनटक्के अपनी उधारी वसूलने ग्राम कोसते उक्त महिला के घर गया। महिला का पति ऑटो चलाता है जो उस समय घर पर नहीं था । महिला को अकेला देख आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ कर दी । महिला को ये सब ना गवार गुजरा और उसने अपनी सास के साथ मिलकर आरोपी की चप्पलों से पिटाई कर उसके मुंह पर कालिख पोत दी। इस दौरान शोर शराबा सुनते हुए गॉंव वालों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। इतना अपमान सहने के बाद आरोपी ने वहां से खिसकना ही उचित समझा लेकिन महिलाओं ने उसे वापस बुलाया औऱ पुलिस को सूचना दे दी जिससे मौके में पुलिस पहुँच कर उक्त छेड़छाड़ करने वाले को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।
वही एएसपी ने बताया कि आरोपी पर छेड़छाड़ और एक्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment