BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दो सैकड़ा किसानों ने खाद की मारामारी को लेकर मंडला डिंडोरी मार्ग पर लगाया जाम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 9, 2020

दो सैकड़ा किसानों ने खाद की मारामारी को लेकर मंडला डिंडोरी मार्ग पर लगाया जाम

ब्रेकिंग न्यूज दो सैकड़ा किसानों ने खाद की मारामारी को लेकर किया मंडला डिंडोरी मार्ग पर लगाया जाम


रेवांचल टाइम्स - वर्तमान समय खेती किसानी का जहाँ एक तरफ किसान अपने खेतों में धान की बोनी ओर रोपाई के काम मे व्यस्त है वही दूसरी तरफ अब उनकी फसल के लिए खाद की आवश्कता है जिले में काफी समय से खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है वही जहाँ दिन दिन भर खाद के लिए किसान सोसायटी दुकान यहाँ वहाँ भटक रहे तो दूसरी तरफ शासन के तय मूल्य से भी अधिक राशि मे और ब्लैक ऒर मनमाने रेट में भी खाद बिक रही किसानों को खेती करने खाद की बहुत ही जरूरत पड़ती है पर समय मे खाद उपलब्ध न होने की दशा में सैकड़ो किसान आक्रोशित होकर रोड़ में बैठ कर जाम कर दिया वही मौके तहसीलदार पहुँच कर सभी किसानों को समझाइश दी और सभी किसानों को खाद गोदाम लेजाकर अस्वासन दिलाया कि सभी किसानों को खाद मिलेंगी बस थोड़ा समय का इंतजार करें सब को खाद मिलेंगी पर वही मंडला जिले के लिए बड़ी बिडम्बना यह कि इस जिले में दो दो सांसद बिराजमान है व स्थनीय विधायक जो कि खुद ही किसान है पर उन्हें किसानों के दर्द से क्या वास्ता जिले के केंद्रीय इस्पात मंत्री आकर समीक्षा बैठक ले रहे है पर लोगो की माने तो लोगो ओर किसानों की समस्याओं से कोई सरोकार नही है जहाँ एक तरफ किसान की समस्याएं जस की तस नजर आ रही है वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के लिये बड़ी बड़ी योजनायें बना रखी है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ ओर ही बया करती है।

No comments:

Post a Comment