BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला स्काउट गाइड के शिक्षकों के द्वारा किया गया वृक्षारोपण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 19, 2020

जिला स्काउट गाइड के शिक्षकों के द्वारा किया गया वृक्षारोपण



रेवांचल टाइम्स मण्डला- सेवा सदभाव व समर्पण के लिए स्काउट का नाम हमेशा जाना जाता है उसी सेवा कार्य के तहत आज सहायक आयुक्त कार्यालय परिसर मण्डला में विजय सिंह तेकाम  सहायक आयुक्त मण्डला के मार्गदर्शन में जिला स्काउट गाइड मण्डला के शिक्षकों द्वारा स्वयं के व्यय से ट्रीगार्ड के साथ वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त मण्डला विजय तेकाम , सहायक संचालक डी एस उद्दे ,संजय तिवारी जिला मुख्य आयुक्त स्काउट , अजय खोत अध्यक्ष स्काउट गाइड , विवेक शुक्ला शिक्षक कांग्रेस , अखिलेश चन्द्रोल प्राचार्य सेमरखापा , शैल दुबे प्राचार्य , राजकुमार सिंगौर शिक्षक , रमा गुप्ता प्रोफेसर आर डी कॉलेज मण्डला , रिटायर्ड प्रोफेसर राकेश गुप्ता , दिनेश दुबे जिला स्काउट प्रभारी  व उपस्थित सभी स्काउट गाइड के शिक्षकों के द्वारा  वृक्षारोपण किया गया तथा ट्री गॉर्ड लगाए गए। इस सराहनीय कार्य की प्रशंशा सभी अतिथियों द्वारा किया गया। सहायक आयुक्त विजय तेकाम द्वारा सभी स्काउट गाइड के शिक्षकों की सराहना की गई साथ ही सभी पौधों की पूर्ण देखभाल करने का भरोसा दिया गया। सहायक संचालक डी एस उद्दे द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप मरावी स्काउट शिक्षक हॉयर सेकंडरी स्कूल बबलिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर पर विजय तेकाम सहायक आयुक्त मण्डला, डी एस उद्दे सहायक संचालक ,संजय तिवारी जिला मुख्य आयुक्त स्काउट, अजय खोत अध्यक्ष स्काउट गाइड, विवेक शुक्ला शिक्षक कांग्रेस, अखिलेश चन्द्रोल, सेल दुबे, राजकुमार सिंगौर, दिनेश दुबे जिला स्काउट प्रभारी, रमा गुप्ता, राकेश गुप्ता, संजय सिंगौर, दिलीप मरावी, दीप्ति मरावी, लोकसिहं पदम, संध्या पदम,सरिता धुर्वे, सोनम कछवाहा, लीमा कुजूर,रविशंकर कछवाहा,क्रांति कुमार सोनवानी, रवि हरदहा,महेंद्र सिंह राजपूत, महेश प्रसाद सरोंते, रंजीत गुप्ता, प्रहलाद यादव की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment