BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मेढा उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सी एच ओ ईलाज के नाम पर मांगती है - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 16, 2020

मेढा उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सी एच ओ ईलाज के नाम पर मांगती है


बिना पैसे लिए मेडम नही करती ईलाज मेढा उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सी एच ओ ईलाज के नाम पर मांगती है पैसा – ग्रामीणों ने की अनेक जगह शिकायत

रेवांचल टाइम्स -  मोतीनाला ,भाई बहन नाला मवई विकास खँड की (मेढा )उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सी एच ओ, की अनियमितता ओर मरीजों से गलत व्यवहार साथ ही पैसे लेकर इलाज करने का आरोप ग्रमीणों ने लिखित शिक़ायत के साथ आरोप लगाया हैं ,
      वही ग्रामीणों का आरोप है कि मेढा पीएसओ पद में पदस्थ संघमित्रा मेश्राम जो कि लगभग 4 वर्ष पूर्व अस्पताल में जॉइनिंग की है जिसकी कार्यप्रणाली और लापरवाही की वजह से मेढा के आसपास की 4 पंचायतों के लगभग 12 गांव के ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है ओर अब लोगों में आक्रोश है मेडम समय में हॉस्पिटल आती नहीं है हॉस्पिटल में आए लोगों से गलत व्यवहार करती है और गरीब मरीजों से बिना पैसा लिए इलाज न करने का आरोप लगाया जा रहा है जबकि आरोग्य सेंटर मेढा में सरकारी दवाई  आती है जिसको वितरण फ्री किया जाना बताया जा रहा है वह दवाइयां गरीब मरीजों को नही मिलती है साथ ही जो  दवाइयां ईलाज के दौरान मेडम देती है उसके पेसे की माँग की जाती है और मेडम जी बिना पैसे के किसी से सीधे मुँह बात भी नही करती है  मंडला जिले का मवई जनपद आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्र है वही ग्रामीणों ने लिखित शिकायत विधायक से एवं स्थानीय मीडिया के बंधुओं से अनेक बार की गई  पर जिससे साफ जाहिर होता है कि मेडम यदु मेढा केंद्र आरोग्य में पदस्त मेडम जी बिगर पैसे के कोई काम नहीं करती बल्कि जो भी ग्रामीणों  शिकायत करता है उनको धमकी दे रही है कि तुम्हें जो कुछ करना है कर लो जो लगे करो मेरा कोई कुछ नही बिगड़ सकता क्योंकि में अकेले पैसे थोड़ी न लेती हूँ और जो लेती हूँ तो थोड़ा थोड़ा सभी को देती हूं
वही आज ग्राम पंचायत के परसेल सरपंच ,ग्राम पंचायत मेढा सरपंच ,और ग्रामीणों ने लिखित शिकायत की है .


        जिसमें ग्राम पंचायत मेढा की सरपंच श्रीमती सुखवती सैयाम, उपसरपंच मेढा शाबाना जी, परसेल ग्राम पंचायत सरपँच केवल राम मसराम ,जमगाव सरपंच सरपँच पति फादल सोनवानी ,सरपँच मनती बाई , केहर सिंह मरावी , लखन सिंह बघेल ,सूरजपुरा सरपँच सुमंत्री मरावी , ग्रामीणों सुरेंद्र धुर्वे , सुदेश राय ,जितेंद्र राय , मानिक कुर्राम , जोत सिंह धुर्वे सभी जनप्रतिनिधियों ने पैसे लेते एक फोटो में भी देखा गया जिससे तत्काल कार्यवाही करने के लिए लामबंध हुए हैं लागातार स्वास्थ्य विभाग में ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जिससे गरीब परिवार की कोई सुध नहीं लेने वाले हैं ।

इनका कहना है –

पंडित सिंह धुर्वे , पूर्व विधायक बिछिया

शिकायत प्राप्त हुयी है की cho उपस्वास्थ्य केंद्र मेढा द्वारा मरीजों से अभद्रता की जाती है साथ ही मरीजों से इलाज़ के नाम पर पैसे मांगे जाते है इस संदर्भ में मेरी सी एम एच ओ से बात हुयी ही शीघ्र ही जाच कर कारवाही की जायेगी।
   
         वही खण्ड चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि मुझे सी एम एच ओ मंडला के माध्यम से जो ग्रामीणों ने शिकायत की थी वो मुझे आज प्राप्त हुई है और जाँच करने हेतु आदेशित भी किया गया है सबंधित के द्वारा की गई शिकायत में जांच की जायेगी और दोषी पाए जाने पर मेडम को तत्काल हटाया जाऐगा ओर उचित कार्यवाही भी की जाएगी स्वस्थ विभाग से पूर्णत दवाइयां निःशुल्क दी जाती है।
                       नेनु इंडोलिया
             खण्ड चिकित्सा अधिकारी मवई

No comments:

Post a Comment