सिवनी रेवांचल टाइम्स - पंचायत झक मारने का पैसा डाल रही है खाते में
पुरा मामला जनपद पंचायत सिवनी अंतर्गत आने वाली भाटीवाडा पंचायत के सचिव आनंदी विश्वकर्मा और सरपंच घनश्याम सिंह पटेल द्वारा मनरेगा में फर्जी हाजिरी भर के लोगों के खाते में पैसे डाले जा रहे हैं। विडियो में साफ साफ कह रहे हैं सचिव साहब और फिर मजदूरो पर दबाव डालकर उनसे पैसा निकला लिए जाते हैं। मजदूर पैसे ना देने पर उसको सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ न देने की बात कही जाती है। ऐसा ही एक मामले का वीडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें सचिव आनंदी विश्वकर्मा हितग्राही रामू नामदेव एवं दीपक नामदेव से डाली हुई ।हाजिरी के ₹5000 मांगता हुआ ।उस वीडियो में नजर आ रहा है। जिसमें वह कह रहा है की मैंने राशि झक मारने की डाला है। अब सवाल यह पैदा होता है कि पंचायत में झक मारने की पेमेंट कौन सी होती है ।और इस प्रकार के कितने मामले उस पंचायत में होंगे जबकि ग्रामीणों द्वारा बताया गया है ।कि इस पंचायत में गुणवत्ता विहीन कार्यो अंबार है ।
अब सवाल यह उठता है?
कि आखिर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जांच क्यो नही की जा रहीं हैं।
या फिर कहे कि जिम्मेदार अधिकारियों के संरक्षण में सचिव जेसै लोग देते हैं ।भ्रष्टाचार को अंजाम ।

No comments:
Post a Comment