गरीबों ने लगाई प्रशाशन से मदद की गुहार प्रशासन का नहीं है गरीबों के ऊपर ध्यान
सिवनी रेवांचल टाइम्स - पूरा मामला जनपद पंचायत धनोरा के अन्तर्गत आने वाली आदिम जाति सेवा सहकारी मर्यादित समिति कुल्हाड़ी के शासकीय उचित मूल्य दुकान बरबसपुर का है। जहां गरीबों द्वारा प्रशासन से मदद की गुहार लगाई जा रही है। उनका कहना है कि जब हम अनाज लेने आते हैं तो हमें भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। बताया गया है कि। यह उचित मूल्य दुकान आज तक किसी निजी व्यक्ति के घर में संचालित की जा रही है। जिसके चलते वहां पर लोगों को अनाज लेते समय खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जाम लगा लेते हैं। बैठने की व्यवस्था नहीं है गाड़ी खड़ी करने की व्यवस्था नहीं रोड में बैठकर आज तक ले रहै हैं सामान। आज तक प्रशासन का नहीं गया ध्यान। लोगों का कहना है कि वह दुकान को उठाकर किसी सरकारी जगह में व्यवस्थित किया जाए। ताकि हमें किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े।जिला संवाददाता
अखिलेश बंदेवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट..


No comments:
Post a Comment