जिले की जनपद बिछिया की अग्रणी ग्राम पंचायत अंजनिया अपने ग्राम के लोगों की सब प्रकार की सुख सुविधाओं के लिए 24x7 कार्यरत है।
रेवांचल टाइम्स - ग्राम पंचायत में शासन की मंशा अनुसार योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कराया जाता है बात करें प्रधानमंत्री आवास योजना की तो ग्राम पंचायत अंजनिया के सुयोग्य पदाधिकारियों के द्वारा जो कारनामे किए गए और जो किया जा रहा है वह प्रशंसनीय है।
ग्राम में हर काम कराए जाते हैं हां आपको उस काम के लिए बक्सिश देनी पड़ सकती है और यह हम आरोप नहीं लगा रहे हैं कुछ माह पूर्व सम्मान की लड़ाई दिखाकर जो आम सभा बुलाई गई थी उसमें पंचों ने खुद रिश्र्वत लेने की बात कबूली कतिपय आडियो भी वायरल हुए परंतु माफी मांगने पर सब कुछ माफ कर दिया गया।
बात चाहे दैनिक बाजार की हो, या पंचायत की दुकानों की, नाली की साफ सफाई की हो या ग्राम में हो रहे अतिक्रमण में काटी जा रही मलाई की सब काम का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से किया जा रहा है।
15 दिवस हो गये हैं वार्ड 12 इंदिरा चौक कालोनी में तीन चार परिवारों के नल जल योजना के कनेक्शन में पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है वजह नल लाइन में कचरा जमा हो गया है 15 दिवस से ग्राम के माननीय जननायक लोकप्रिय सरपंच महोदय को अर्जी मिन्नतें करते हुए , ग्राम के सचिव महोदय को निवेदन करते पर हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई माननीय सरपंच जी के आश्वासन से तो लगने लगा है कि काम करना नहीं है और मना करना नहीं है खैर कोई बात नहीं बस इतना ही बता दें कि क्या इस काम के लिए भी आपके ख्याति प्राप्त उन मेंबरों से मिलकर कुछ दें क्या उनको हो सकता है कि तब यह काम हो जाए।
बहरहाल 15 दिनों से हम अपने घरों में किराए के टेंकर से अपने खर्च से पानी का इंतजाम कर रहे हैं आप नहीं सुनोगे तो आगे भी करेंगे बिन पानी तो रह नहीं सकते है
इनका कहना है
मजदूर न मिलने के कारण गड्ढे की खुदाई नहीं हो पा रही है इसके कारण घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है मजदूर जैसे ही मिलते है पाइपलाइन का गड्ढा खोद वाकर सही करवा दिया जाएगा
प्रकाश तिवारी सचिव
*राकेश पटेल रेवांचल टाइम्स अंजनियां*

No comments:
Post a Comment