आज जनपद पंचायत प्रांगण सिवनी में भाजपा विधायक दिनेश राय जी मुनमुन ने अपनी विधायक निधि एवं सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग सिवनी के सहयोग से अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। इसी दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक राय द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिक्षा ब्रजेश राजपूत जी की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री निशक्तजन शिक्षा प्रोत्साहन योजनान्तर्गत दिव्यांग छात्रों को लैपटॉप वितरित किया गया।
साथ ही विधायक राय ने उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी श्री वीरेश बघेल एवं न.पा.cmo श्री नवनीत पांडेय को अवगत कराते हुए कहा कि ऐसे दिव्यांगजनों जिन्हें ट्राइसकल नही मिल पाई है ।उनका शीघ्र ही सर्वे कर जानकारी उपलब्ध कराई जाए जिससे उन्हें भी ट्राइसकल प्रदाय की जा सके।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री जयदीप चौहान जी, श्री चंचलेश साहू जी, जनपद सीईओ श्री कोरी जी, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री वीरेश बघेल जी एवं सम्मानीय जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण व कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जिला संवाददाता
✍अखिलेश बंदेवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट....

No comments:
Post a Comment