BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 15, 2020

नैनपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव


जिले में अब चार एक्टिव प्रकरण

रेवांचल टाइम्स - प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से म.प्र. शासन गृह विभाग द्वारा  विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये गये है । इन निर्देशों के पालन में राज्य के कई जिलों में स्थानीय स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए लाकडाउन की घोषणा की गई है । मण्डला जिलें में मण्डला पुलिस एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से तथा लाकडाउन के दौरान आमजनता द्वारा प्रशासन को दिये गये सहयोग के कारण लाकडाउन की घोषणा से लेकर अनलाक किये जाने तक जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने में सफलता प्राप्त हुई है । मण्डला पुलिस तथा जिला प्रशासन द्वारा मण्डला जिलें में अनलाक के दौरान भी कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के सभी आवश्यक प्रयास तथा कार्यवाहियां की जा रही है ।
इसी तारतम्य पुलिस अधीक्षक मण्डला दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने अधिकतम बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों तथा कस्बों में पैदल भ्रमण कर आमजनता, व्यापारियों तथा दुकानदारों को कोरोना संक्रमण से बचाव के संबंध में आवश्यक समझाईस देने तथा जागरुक करने के निर्देश दिये गये । पुलिस अधीक्षक मण्डला के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री विक्रम सिंह कुशवाह के निर्देशन में आज सुबह से ही जिले के चारों अनुभागों के एसडीओपी तथा थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण पर निकले । पुलिस अधिकारी एंव कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र के राजस्व विभाग, नगर पालिका, पंचायत तथा स्वास्थ विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ संयुक्त रुप से क्षेत्र के कस्बो, ग्रामों तथा मुख्य बाजारों में पैदल भ्रमण कर आमजनता को कोरोना से बचाव के लिये आवश्यक जानकारी देते हुए उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, बिना मास्क पहने घर से बाहर नहीं निकलने, अपने हाथों को साबून से बार-बार धोने तथा सेनेटाईजर का प्रयोग करने की समझाईस दी गई । अधिकारियों द्वारा दुकानदारों को विशेष रुप से अपनी दुकानों के बाहर भीड़ं एकत्रित ना होने देने तथा सामान बेचते समय सोशल डिस्टेंसिग का पालन सुनिश्चित करने के संबंध में बताया गया ।
       मण्डला पुलिस द्वारा कोरोना वायरस से जारी लड़ाई में फेसमास्क के प्रयोग तथा सोशल डिस्टेंसिग के पालन को स्वास्थ्य तथा जीवन की रक्षा के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण उपाय बताते हुए सभी से इनका पालन करने का अनुरोध किया गया । इस दौरान पुलिस तथा जिला प्रशासन द्वारा लोगों को समझाईस देने के साथ-साथ जानबूझकर उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाहियां भी की गई लेकिन इन सब समझाइस के बावजूद भी जनता कहा मानती है वही नैनपुर के वार्ड क्रमांक 4 में पति (उम्र 32 वर्ष), पत्नि (उम्र 29 वर्ष) और पुत्र (उम्र 10 वर्ष) सहित एक ही परिवार के 3 सदस्य कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। यह परिवार 6 जुलाई को मुंबई से ट्रेन द्वारा चलकर 7 जुलाई को जबलपुर पहुंचा जहाँ से टैक्सी के माध्यम से नैनपुर मंडला पहुंचा था जिनके 10 जुलाई को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिये गये थे जिनकी रिपोर्ट 14 जुलाई को पॉजिटिव प्राप्त हुई है। परिवार को नैनपुर आते ही होम क्वारेंटाईन कर दिया गया था। जिले में अब कोरोना के 4 एक्टिव प्रकरण हो गए हैं।
परिवार के 3 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त होते ही कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी नैनपुर पहुंच गए हैं। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में शासन के दिशा-निर्देशानुसार जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को परिवार के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के मानकों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है वही मण्डला कलेक्टर द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से आगामी आदेश तक नैनपुर को लोकडॉउन करने का आदेश दिया गया

No comments:

Post a Comment