वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से हुई चर्चा में जानकारी प्राप्त हुई है कि माधोपुर में कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये 22 वर्षीय युवक के 20 जुलाई को माधोपुर आने के बाद माधोपुर से अन्यत्र ग्राम जाने की बात भी सामने आई है।इस संबंध में अधिकारियों द्वारा और अधिक पूछताछ की जा रही है। इस दौरान वह कहां कहां गया गया है।इसकी जानकारी भी ली जा रही मौके पर अनुविभागीय दंडाधिकारी श्रीमती सुलेखा उईके, नायब तहसीलदार श्री निर्मल पटले ,चौकी प्रभारी अंजनिया श्री दुर्गा प्रसाद नगपुरे तथा डॉ अजय तोष मरावी तथा प्रशासनिक टीम पर मौजूद है और कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए युवक को कोबिड केयर सेंटर जटुआमार में एंबुलेंस के माध्यम से भेजा जा रहा है तथा उसके परिजनों तथा संपर्क में आए लोगों का पता कर सैंपल लिए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
No comments:
Post a Comment