BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ढ़ोलक बेचने वाला निकला कोरोना पॉजिटिव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 21, 2020

ढ़ोलक बेचने वाला निकला कोरोना पॉजिटिव



रेवांचल टाइम्स - जिले  तेजी बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या मण्डला 21 जुलाई 2020 जबलपुर से मंडला शहर आकर ढ़ोलक बेचने वाला 20 वर्षीय युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। यह व्यक्ति 15 जुलाई को जबलपुर से मंडला आया था।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को पिकअप वेन द्वारा जबलपुर से 11 लोगों का समूह ढ़ोलक बेचने मंडला आया था। यह समूह बिंझिया तिराहा में बनी दुकानों के बरामदे में रूका हुआ था। प्रशासन को सूचना मिलने पर सभी व्यक्तियों को 15 जुलाई को ही चटुआमार स्थित क्वारेंटाईन सेंटर भेज दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी व्यक्तियों की कोरोना जांच कराई गई थी जिनमें से 20 वर्षीय युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित युवक के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के मानकों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment