रेवांचल टाइम्स - विश्वव्यापी कोरोना महामारी के संकटकाल मे देश मे जब से यह संक्रमण फैला है तभी से प्रयास शिक्षा समीति समाज सेवी संस्था की संस्थापक श्री मति उत्तरा अशोक परवार के द्वारा गांव गांव मे जाकर जरूरत मंदों को राहत सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है और कोविद 19 के संक्रमण से खुद को बचाने एवं दूसरों को बचाने हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने हेतु जागरूक किया जा रहा है ।इस अभियान मे श्री मति उत्तरा परवार के पति वरिष्ठ समाज सेवी श्री अशोक परवार एवं उनके सुपुत्र युवा समाजसेवी अंकित परवार जी भी कंधे से कंधे मिलाकर निरंतर लोगों के हित के लिए कार्य कर रहे हैं साथ ही इनके द्वारा जरूरतमंदों के लिए आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति की जा रही है।वरिष्ठ समाज सेवी श्री अशोक परवार एवं युवा समाज सेवी अंकित परवार जी ने बताया कि इस समय कोरोना संकट के कारण गांवों मे साप्ताहिक बाजार बंद है लोगों को रोजमर्रा की चीजें साप्ताहिक बाजार से प्राप्त होतीं थीं जिससे सप्ताह भर लोग अपना गुजारा चलाते थे किंतु बाजार बंद होने से लोगों को आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति नही हो पा रही है अतः इन सब चीजों को देखते हुए गूँज के सहयोग से प्रयास संस्थान द्वारा लोगों को आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति की जा रही है गत दिवस उमरिया ग्राम के 18 एवं परसवाह ग्राम के 40 जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान सामग्री की किट प्रदान की गई एवं बरसात के समय मच्छरों से बचाव हेतु सभी परिवारों को मच्छरदानी एवं दरी भी प्रदान की गई
रेवांचल टाइम्स से हरीश बिंझिया मोतीनाला , मवई ,

No comments:
Post a Comment