सिवनी। तेज आंधी-तूफान के साथ मंगलवार को दोपहर बाद हुई बारिश से जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं सिवनी-कटंगी मार्ग पर ग्राम बामन देहि के पास पेड़ गिरने से दोपहर करीब 12 बजे से जाम लग गया। जिसके कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 12:30 बजे तक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचा है। जिसके कारण पेड़ को हटाया गया । यहां दोपहर करीब 1 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों और जे.सी.बी मशीन द्वारा ही पेड़ को काटकर अलग करने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि, इस प्राकृतिक आपदा से कोई जनहानि तो नहीं हुई। बल्कि आंधी-तूफान के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment