सिवनी रेवांचल टाइम्स -सकारत्मक सोच और निःस्वार्थ सेवा का परिणाम है ।हनुमान घाट जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण-रश्मि उपाध्याय
सिवनी- हिन्दुओं के पर्वों का शुभारंभ हरियाली अमावस्या से हों जाता है । के इस शुभ दिन पर सामाजिक संस्था गूँज द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुऐ कम संख्या में अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि के साथ दलसागर तालाब के हनुमान घाट भेरौगंज पहुंचकर समीप हनुमान मंदिर के पास सुरक्षित पौधारोपण किया ।
इस अवसर पर गूँज संस्था कि मीडिया प्रभारी रश्मि उपाध्याय ने कहा कि सकारत्मक सोच और निःस्वार्थ सेवा का परिणाम है ।कि आज हनुमान घाट का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण हो रहा है। इस कार्य में लगे सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप, संजय शर्मा और प्राचीन श्री हनुमान घाट जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण समिति को गूँज संस्था कि मनीषा चौहान, सविता गौतम और संस्था कि सभी नारी शक्ति का सहयोग रहां है। और जारी रहेगा ।
पौधरोपण के उपरांत रश्मि उपाध्याय द्बारा हनुमान घाट पहुंचकर जल तत्व के समीप पूजन अर्चना कर दीप दान किया साथ हि मछलियों को उनका भोजन दिया।
इस अवसर पर संजय शर्मा अध्यक्ष प्राचीन श्री हनुमान घाट जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण समिति, भानु प्रकाश श्रीवास जिला अध्यक्ष सिविल डिफेंस सुरक्षा,आलइंडिया मीडिया एसोशियन जिला अध्यक्ष पिंकी उपाध्याय एवं सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप प्रमुख रूप सें उपस्थित रहे।
जिला संवाददाता
✍ अखिलेश बंदेवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट...
Tuesday, July 21, 2020
गूँज संस्था सिवनी कि अनूठी पहल एक वृक्ष का पालन मतलब पांच लोगो को जीवन दान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment