रेवांचल टाइम्स सिवनी:- बंडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चौड़ा मे आज प्रातः 10:30 बजे ग्राम कोटवार रामप्रसाद डेहरिया के मकान में घरेलू गैस सिलेंडर लीकेज हो कर आग लग गई
ज्ञात हो कि घटना के समय मकान मौजूद तरुण पिता रामप्रसाद डहेरिया उम्र 18 वर्ष कल्पना पिता रामप्रसाद डेहरिया उम्र 15 वर्ष भांजा प्रशांत पिता सुमेरी डेहरिया उम्र 17 वर्ष एवं रामप्रसाद डहेरिया स्वयं भी आग में झुलस जाने से घायल हुए हैं घायलों को तत्काल ग्रामीणों की मदद से घायल अवस्था में घर से बाहर निकाला गया उसके कुछ क्षण बाद पुराना सिलेंडर ब्लास्ट हो गया जिससे मकान का दाहिना हिस्सा एवं पिछला हिस्सा पूर्णरूपेण क्षतिग्रस्त हो चुका है मकान में रखा हुआ सामान पूर्णरूपेण क्षतिग्रस्त हो गया है घायलों को प्राइवेट वाहन एवं डायल हंड्रेड के माध्यम से जिला अस्पताल सिवनी इलाज वास्ते रवाना किया गया है
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment