BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एसपी और एएसपी ने शाहिद स्व. श्री नागले की दी श्रद्धांजलि - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 25, 2020

एसपी और एएसपी ने शाहिद स्व. श्री नागले की दी श्रद्धांजलि


छिन्दवाड़ा।
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा - जिला पुलिस महकमे के मुखिया विवेक अग्रवावल, एएसपी शशांक गर्ग, सीएसपी अशोक तिवारी आए कोतवाली टीआई मनीष राज सिंह भदौरिया ने शहीद स्व श्री नागले को उनके पुलिस लाइन स्थित  निवास पर पहुंचकर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वही उनके परिवार की कुशलछेम पूछ ढांढस बंधाया। श्री अग्रवाल ने बताया कि 2018 में स्व. श्री नागले फरार वारंटियों को गिफ्तार करने पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपियों ने मौका पाकर उन पर हमला कर दिया था। इस हमले में वह शहीद हो गए थे। एसपी श्री अग्रवाल ने बताया कि ऐसे जांबाज सिपाही की देश को जरूरत है। जिन्होंने देश के लिए अपनी कुर्बानी दे दी। इनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाने देंगे। हम हमेशा इनके परिवार के साथ खड़े है। वह हमें देश भक्ति सिखा गए है। वह आज भी हमारे दिलों में जिंदा है और हमेशा जिंदा रहेंगे। आज पुलिस महकमे को ऐसे जांबाज सिपाही पर फक्र है। इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।।

No comments:

Post a Comment