मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि आज प्राप्त आईसीएमआर जबलपुर की रिपोर्ट मे धूमा की एक 52 वर्षीय महिला एवं कान्हीवाड़ा की एक 60 वर्षीय महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। धूमा की पॉजिटिव महिला जबलपुर से तथा कान्हीवाड़ा की महिला भोपाल से सिवनी आयी थीं।
उन्होंने बताया कि पूर्व में पॉजिटिव पाये गए हड्डी गोदाम क्षेत्र के 1 व्यक्ति एवं भैरोगंज के 1व्यक्ति को स्वस्थ होने पर कोविड़ केयर सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया हैं।
वर्तमान में 4 एक्टिव केस हैं।
✍अखिलेश बंदेवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट....

No comments:
Post a Comment