रेवांचल टाइम्स मण्डला - ग्रामीण क्षेत्रो सहित सम्पूर्ण जिले के कई ग्रामों में बिजली गायब हो रही है। बिजली की अंधाधुन्ध कटौती से नागरिक और किसान बेहद हलाकान हो रहे हैं कभी भी बिजली गायब हो रही हैं फिर बिजली के वापिस आने का कोई समय तय नही है कभी दिनभर तो कभी रात भर तो कभी दो-तीन दिन के लिए यू तो लगभग सभी क्षेत्रों में बिजली जब देखो तब गायब हो रही हैं सबसे ज्यादा परेशानी इस समय मण्डला जिले की तहसील नैनपुर के अंतर्गत विधुत कार्यालय चिरइडोंगरी के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामो में बनी हुई है ग्राम परसवाड़ा सहित आस -पास के ग्रामो में कोई भी समय बिजली गोल हो जाती हैं इसका कोई टाइम टेविल नही जिसकी वजह से नगरीको और किसानों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वही जनआपेक्षा है कि सभी क्षेत्रों में बिजली 24 घण्टे प्रदान किया जावें जिससे किसान अपनी खेती किसानी आसानी से कर सकें

No comments:
Post a Comment