BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बहु प्रतीक्षित मांग पूरी होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 27, 2020

बहु प्रतीक्षित मांग पूरी होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर


 
    रेवांचल टाइम्स -  ग्राम लफरा में वर्ष 1974 से हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित है उस समय पूर्व सरपंच स्वर्गीय बद्री प्रसाद तिवारी एवं तत्कालीन सरपंच रामेश्वर प्रसाद पटैल स्वर्गीय सुरेश चंद्र तिवारी के अथक प्रयासों से हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए लफरा में शासन से अनुमति प्राप्त हुई थी तब से आज तक समय समय पर स्कूल में हर तरह की शुख सुविधाओं के लिए गांव के लोगों व्दारा प्रयास किया जाता रहा है 10+2 वर्ष 1986 शिक्षा प्रणाली लागू होने पर यहां हाई स्कूल तक ही शिक्षा व्यवस्था रह गई थी एक बार पुनः तत्कानीन सरपंच राधे लाल धनगर संजय तिवारी प्रदीप तिवारी की मांग पर नैनपुर क्षेत्रीय विधायक स्वर्गीय दीनू ताराम एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय धनेश्वर पटैल के प्रयास पर हाई स्कूल से उन्नयन कर हायर सेकेंडरी स्कूल की शासन से अनुमति मिली साथ ही सर्वसुविधायुक्त भवन स्वीकृत हुआ तभी से ग्राम के दशरथ चंद्रौल राजेश तिवारी तुलसीराम मरावी प्रशांत तिवारी केशव पुष्पकार हरिश्चंद्र चंद्रौल जागे श्रीवास शारदा श्रीवास अनिल तिवारी निरंजन कार्तिकेय ने हायर सेकेंडरी स्कूल लफरा में कृषि संकाय खोलने की अनुमति के लिए लगातार मंडला के चक्कर लगाते रहे इनके लगातार प्रयास एवं रामाश्रे चंद्रौल के सहयोग से इस सत्र 2020-21 से हायर सेकेंडरी स्कूल लफरा में कृषि संकाय संचालित करने की अनुमति शासन से प्राप्त हो चुकी है जो सहायक आयुक्त आदिमजाति के आदेश क्रमांक 8013 दिनांक 25/7/2020 से हायर सेकंडरी स्कूल लफरा के प्राचार्य को आदेशित किया गया है शासन से अनुमति मिलने पर पूरन लाल झारिया  अवधेश नागवंशी जगदीश श्रीवास बसंत मसराम भूनेश्वर केवट शिसन मसराम भागवत हरदहा चंद्रेश्वर पटैल अनिल हरदहा उमेश केवट भागवत केवट संतोष शुक्ला तारा केवट रमेश केवट रवि झारिया राजेंद्र हरदहा ने खुशी जताई
     
         इनका कहना है
       
                  मैने कृषि संकाय से ही पढ़ाई किया हूं और आज खेती करते वक्त मुझे अपनी पढ़ाई का लाभ मिल रहा है कृषि कार्य के लिए उन्नत तकनीक जरुरी है जो इस विषय पर अध्ययन करने से ही प्राप्त हो सकता है मैं आने वाले समय के लिए बच्चों से कृषि संकाय के प्रति रुचि रखने की सलाह देना चाहता हूं।
                         राजेश तिवारी  ग्रामवासी

No comments:

Post a Comment