BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिया निर्माण में चल रही मनमानी और घटिया निर्माण, पी डब्लू डी विभाग की अनदेखी घटिया निर्माण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 30, 2020

पुलिया निर्माण में चल रही मनमानी और घटिया निर्माण, पी डब्लू डी विभाग की अनदेखी घटिया निर्माण



 डिंडोरी रेवांचल टाइम जिला मुख्यालय के समीप जबलपुर अमरकंटक मुख्य मार्ग से गीधा से नर्मदा तट तक लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन सड़क मार्ग निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा जमकर धांधली की जा रही है।मन माने निर्माण कार्य और घटिया निर्माण का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है, किंतु विभाग के अधिकारी निर्माण की निगरानी करने तक नहीं जाते और एसडीओ और ई ई के संरक्षण में पुलिया का निर्माण रेत की वजह डस्ट से किया जा रहा है। नाम मात्र की जिस रेत का उपयोग किया जा रहा है वह मिट्टी युक्त काली रेत बिना रॉयल्टी की ठेकेदार द्वारा इस्तेमाल की जा रही है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जिम्मेदारी जिस उपयंत्री की है वह पटेल ही  एस डी ओ बतौर भी पदस्थ हैं और गुणवत्ता को लेकर उनका कहना है कि मैं
आपके साथ चल कर जांच कर लूंगा और घटिया कार्य होने पर तोड़ दिया जाएगा। वहीं रेत के स्थान पर डस्ट  को लेकर उनका कहना है कि इसकी शासन से अनुमति है किंतु इस संदर्भ में कोई आदेश या पत्र उनके द्वारा विगत दिनों से मांगे जाने पर, उनके द्वारा आनाकानी की जा रही है।

 कार्यपालन यंत्री सवाल करने पर भड़के

 एमएस धुर्वे कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग से जब हमारे प्रतिनिधि रेत की जगह डस्ट मिलाए जाने के संदर्भ में आदेश और उनका बर्जन देने को कहा गया तो,कहते हैं भागो यहां से नहीं देना है ब्रजन।कार्यपालन यंत्री की बौखलाहट से साफ जाहिर है कि घटिया निर्माण करने वाले बुढ़ार के ठेकेदार  को खुला संरक्षण प्राप्त है जिसकी शह पर घटिया निर्माण हो रहा है और
लोगों के विरोध के बाद भी जारी है।

जिला प्रशासन से अपेक्षा है कि निर्माण कार्य की जांच जिला स्तर की टीम बनाकर करवाई जाए तथा स्थानीय लोगों के आरोपों को ध्यान में रखा जावे।

No comments:

Post a Comment