कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशानुसार कोरोना वायरस संक्रमण से रोकथाम हेतु रोको टोको अभियान का संचालन कर आम जनों को संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं । अभियान के नोडल श्री सौरव शुक्ला द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि रोको टोको अभियान अंतर्गत सामाजिक संगठनों की सहयोग से जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यक्तियों को अनिवार्यता मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए आवश्यक प्रचार प्रसार के साथ ही मास्क का उपयोग न करने वाले व्यक्तियों को रोक कर समझाइस देने के साथ ही जीवन शक्ति योजना के तहत निर्मित मास्क को संस्थाओं द्वारा वितरित किया जा रहा हैं
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट



No comments:
Post a Comment