BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बरसात में भी जारी है अवैध रेत का उत्खनन करने का सिलसिला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 17, 2020

बरसात में भी जारी है अवैध रेत का उत्खनन करने का सिलसिला

गोरखपुर सिवनी संगम से जारी अवैध रेत उत्खनन का सिलसिला


रेवांचल टाइम्स 16 जुलाई 2020 प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत पंद्रह दिन पहले जिले में रेत के उत्खनन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, उसके बाद भी जिले में रेत का परिवहन होते देखा जा सकता है। बड़ी मात्रा में जिले में रेत की आपूर्ति हो रही है और वैध – अवैध तरीके से रेत का कारोबार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरखपुर क्षेत्र का सिवनी संगम में खुलेआम दिन में अवैध रेत का खनन करके नदी से रेत निकाली जा रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है की यह सब तो यहां लगातार बिना किसी रोक-टोक के जारी रहता है इसमें कुछ नया नहीं है। बेरोकटोक जारी अवैध रेत का कारोबार खनिज विभाग और पुलिस की मुस्तैदी पर जरूर संदेह पैदा करते है। बताया जाता है कि सिवनी संगम में नदी में मजदूरों द्वारा खनन कर ट्रैक्टर से बाहर तक रेत लाई जाती है और एक जगह स्थाई करके  इसके बाद डंफर से इसे ले जाया जाता है।

No comments:

Post a Comment