BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर पुलिस ने 24 घंटों से पहले ही सुलझाई अंधे हत्याकांड की गुत्थी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 13, 2020

नैनपुर पुलिस ने 24 घंटों से पहले ही सुलझाई अंधे हत्याकांड की गुत्थी

 नैनपुर - विगत दिनांक 12 / 07 /2020 को हुए अंधे हत्याकांड जिसमे नैनपुर इटका निवासी संतोष पिता रमेश उइके जिसके बारे में स्थानीय लोगो के बीच तरह तरह की चर्चाएं होती नजर आयी बताया जा रहा है संतोष जो कि एक बहुत ही सरल और मजाकिया स्वभाव का व्यक्ति था और इस सख्स के 2 छोटे छोटे बच्चे भी है यह व्यक्ति रोजाना अपने आदतों से लोगो को हासता रहता था की अज्ञात तत्वों के द्वारा रात्रि में पहले धारदार हथियार से मार फिर युवक के चेहरे को ईट से कुचल कर बहुत ही घिनोने तरीके से हत्या कर दी थी जिसने भी संतोष की हत्या की खबर सुनी वह आश्चर्यचकित रह गया कि संतोष की किसी से क्या दुश्मनी थी वही संतोष के छोटे भाई ने बताया कि रोज की तरह संतोष रात्रि में अपनी दुकान के पास लोगो के साथ बैठा रहता था ओर हत्या के दिन भी वह कुछ लोगो के साथ रात्रि में बैठा नजर आया वही लोगो ने बताया था कि संतोष रात्रि में जिनके साथ बैठा था वह इटका के स्थानीय निवासी नही थे  परन्तु अचानक रात्रि में क्या हुआ किसी को समझ नही आया और सुबह लोगो ने नहर की पुलिया के पास संतोष की रक्तरंजित लाश देखी लाश को देख लोगो ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर कार्यवाही की लेकिन हत्या किसने की सब कुछ समझ से परे था वही पुलिस अधीक्षक मण्डला दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार नैनपुर थाना एस डी ओ पी सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी आर एन दुबे के कुशल मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई जिसमें उप निरीक्षक सुभाष चंद्र बघेल  उप निरीक्षक बी एस परते  सहायक उप निरीक्षक मानिक पटेल  लक्ष्मी पुष्पकार  प्रधान आरक्षक रमेश पाल  आरक्षक शिवराम बघेल संजय कटरे अजीत परते प्यार सिंह  और दुर्गेश लिल्हारे मुलायम सिंह कुंवर सिंह मरकाम जमुना प्रसाद विशनू जम्भारे की पुलिस टीम हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू की गई अपने काम के प्रति जागरूक नैनपुर पुलिस ने हत्या के 24 घंटे होने से पहले ही अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी और हत्यारो को अपनी गिरफ्त में ले लिया गया वही आरोपियों से पूछताछ में आरोपियों द्वारा हत्या कांड का खुलासा किया गया जिसने भी सुना सभी अचंभित हो जायेगे           आखिर क्यों कि गयी युवक की हत्या - वही हत्या कांड के आरोपी नीलेश श्रीवास पिता सुभाष श्रीवास उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 एवम दूसरा आरोपी प्रतीक यादव पिता कृष्णा यादव उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 8 ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 11/ 07 2020 की रात्रि लगभग 11 बजे के बाद संतोष के घर के पास खा पी कर  मृतक एवं हम दोनों साथ मे नहर की पुलिया में बैठे बीड़ी पी रहे थे वही किसी बात को लेकर आरोपी नीलेश को मृतक संतोष ने बातों बातों में गाली दे दी और उसके बार थप्पड़ भी मार दिया फिर क्या था नीलेश को ये बात हजम नही हुई और अपने पास रखी थर्माकोल कटर से आरोपी के गले मे वार कर दिया जिससे मृतक सड़क पर गिर तड़पने लगा जब मृतक नही मरा तो दोनों आरोपियों ने  मृतक को घसीटकर मार्ग के बगल में ले जाने के बाद ईट से लगातार वार कर चेहरे को कुचलकर  संतोष के प्राण पखेरू उड़ा दिए ओर फिर मृतक को  घसीटकर सड़क के किनारे डाल दिया और ब्लेड को कबिस्तान के पास फेक दिया जिसे भी पुलिस द्वारा जप्त किया गया  आरोपियों के बताने के बाद उन से भरे कपड़े एवं मृतक का मोबाइल भी जप्त किए गए वही आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 144 /2020 आई पी सी की धारा 302 एवं 201 के तहत कार्यवाही कर न्यायलीक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।                                       दोनों आरोपियों को अपराध क्रमांक 144 / 2020 आई पी सी की धारा 302 एवं 201 के तहत कार्यवाही कर न्यायलीक हिरासत में भेज दिया गया                           आर एन दुबे थाना प्रभारी नैनपुर

No comments:

Post a Comment