BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संयुक्त दबिश देकर 430 महुआ लहन नष्ट कराया गया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 25, 2020

संयुक्त दबिश देकर 430 महुआ लहन नष्ट कराया गया


सिवनी रेवांचल टाइम्स:- कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशन में सतत रूप से जिले में अवैध शराब पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में विगत 24 जुलाई को जिला आबकारी अधिकारी सिवनी श्री बी. आर.वैध के मार्गदर्शन में आबकारी घंसौर वृत्त सिवनी एवं थाना चौकी सुनवारा  के पुलिस स्टॉफ द्वारा सुनवारा क्षेत्र में अवैध शराब के अड्डों पर संयुक्त दबिश देकर ग्राम बरबसपुर के नाले में संचालित अवैध शराब अड्डे से प्राप्त लगभग 430 किलोग्राम महुआ लाहन को नष्ट किया गया तथा 30 लीटर अवैध शराब की जप्ती की कार्यवाही की गई । बरामद अवैध शराब और महुआ लाहन की अनुमानित कीमत लगभग 37,000 /- है साथ ही ग्राम घटेरी में सुम्मतलाल आत्मज गेंदलाल जाति गोंड उम्र 60 वर्ष  के कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर उसके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत न्यायालयीन प्रकरण कायम किया गया है।
आज की संयुक्त दबिश में सुश्री खुशबू प्रिया मरावी, आबकारी उप-निरीक्षक घंसौर वृत सिवनी व स्टॉफ आरक्षक श्री लेखसिंह तेकाम  व श्री इंद्रकुमार मरकाम तथा पुलिस चौकी सुनवारा  से आरक्षक श्री सौरभ सिंह (755)  का योगदान रहा है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment