रेवांचल टाइम्स सिवनी:- 26 जुलाई आज सिवनी जिले में कुल 6 कोरोना संक्रमित मिले हैं जिन्हें मिलाकर जिले में कुल 40 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर के सी मेशराम द्वारा आज दोपहर खवासा में 3 महिलाओं को कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी वही आज रात 3 संक्रमित पाए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया गया कि ट्रू नाट जांच में कुरई विकासखंड के खवासा 2 अन्य पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जिनकी क्रमशः उम्र 28 एवं 18 वर्ष है तथा सभी विगत दिवस नागपुर में पॉजिटिव पाये गए व्यक्ति के परिवार के सदस्य हैं।
वही कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने बताया कि छपारा के ग्राम अंजनिया में एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जोकि हैदराबाद से आया है। इस तरह अब तक जिले में कुल 40 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। सिवनी जिले में आज सबसे अधिक 6 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment