BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हमारा विद्यालय गंगेरुआ हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2020 - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 28, 2020

हमारा विद्यालय गंगेरुआ हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2020






रेवांचल टाइम्स गंगेरुआ:- इस वर्ष शास.उच्च.माध्य.विद्यालय गंगेरुआ का हायर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा परिणाम 87%रहा जो कि सराहनीय है।
विद्यालय में कुल दर्ज 162 छात्र/छात्राओ में से 161 छात्र/छात्राये ने अपनी उपस्थिति दी थी।सम्मलित 161 छात्र/छात्राओ में से 140 छात्र/छात्राओ ने सफलता प्राप्त की जिनमे से 85 ने प्रथम श्रेणी,53 ने द्वतीय श्रेणी तथा 2 छात्र/छात्राओ के तृतीय श्रेणी प्राप्त की जबकि 14 बच्चों को पूरक की पात्रता मिली।कृषि संकाय की कु.मनीषा भोंडे/संतोष भोंडे ने सर्वाधिक 85.4%अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान पर अपना कब्जा जमाया वही गणित संकाय से कु.हिमांनी ठाकुर/राजेन्द्र ठाकुर ने 84%अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वतीय स्थान पर रही जबकि जीव विज्ञान संकाय से कु.शशिकला ठाकरे/कमल सिंह ठाकरे ने 83.2%अंक प्राप्त कर विद्यालय के तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया।इसी तरह कु.प्रिंसी राने/ महेंद्र राने (जीव विज्ञान)82%,कु.भूमिका पटले/हरेन्द्र पटले(गणित)81%,संगीत कुमार/सुरेश कुमार(कृषि संकाय)79%,राहुल शिवा/अखिलेश(कला संकाय)72.2%,कु. सुहागनी चौहान/किशनलाल चौहान(कला संकाय)71%अंक अर्जित कर विद्यालय में अपना निश्चित स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम पर संस्था प्रमुख श्री जी पी अग्रवाल ने सभी छात्र/छात्राओ व पालको को बधाई प्रेषित की है साथ ही श्री अग्रवाल ने बच्चों को और अधिक से अधिक परिश्रम करने की बात कही।दूसरी तरफ श्रीमति अंजना राहंगडाले सरपंच गंगेरुआ, श्री हरेन्द्र पटले पूर्व विधायक प्रतिनिधि, श्री आधार सिंह राहंगडाले, श्री योगेंद्र ठाकुर,श्री कन्हैयालाल बघेल,श्री ओमप्रकाश बोकडे,श्री लोमेन्द्र गोहेश्वर,श्री मंगल बोकडे आदि जनप्रतिनिधियों ने संस्था प्रमुख व सभी शिक्षको को बधाई प्रेषित कर परीक्षा परिणाम पर  भूरी भूरी प्रंशसा व्यक्त की हैं।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment