BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंजनिया को गौरवान्वित किया छात्र छात्राओं ने 2 बच्चों ने जिले में बनाया स्थान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 27, 2020

अंजनिया को गौरवान्वित किया छात्र छात्राओं ने 2 बच्चों ने जिले में बनाया स्थान




 अंजनिया ।माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में अंजनिया के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तथा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत 2 छात्र छात्राओं ने जिले में प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। बताया जाता है कि कन्या हायर सेकंडरी स्कूल अंजनिया में अध्ययनरत छात्रा प्रतीक्षा पटेल पिता राम प्रसाद पटेल निवासी ग्राम नरैनी ने जीव विज्ञान संकाय में 464 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है।वहीं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अंजनिया में अध्ययनरत छात्र रविंद्र भाँवरे पिता दुलीचंद भाँवरे निवासी ग्राम बोकर ने कला संकाय में 433 अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

No comments:

Post a Comment