BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला: तेंदूपत्ता संग्राहकों के हक में डांका - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 3, 2020

मंडला: तेंदूपत्ता संग्राहकों के हक में डांका

 रेवांचल टाइम्स मंडला. राज्य सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों को उचित दाम के साथ साथ तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण भी कर रही है। तेंदूपत्ता से संबंधित कार्य राज्य लघु वनोपज संघ के माध्यम से संचालित होता है ।
जिसमे वन विभाग के कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर रखा जाता है
 जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए मैदानी वन अमला  को कार्य पर लगाया जाता है  परिक्षेत्र सहयको को  पालक अधिकारी बनाया जाता है वर्तमान समय मे तेंदूपत्ता संग्राहकों का भुगतान नगद किये जाने का प्रावधान है ।
पालक अधिकारी और प्रबंधक के संयुक्त हस्ताक्षर से राशि आहरण कर फड़ मुंशियों को भुगतान हेतु दिया जाता है परन्तु पालक अधिकारियों के द्वारा एक मुश्त राशि से कुछ प्रतिशत राशि काट कर फड़ मुंशियों को दिया जा रहा है कम राशि देने से फड़मुंशियों को भुगतान करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । मण्डला जिले के पूर्व सामान्य व पश्चिम सामान्य वन मण्डलों के पालक अधिकारियों के द्वारा शासन की  योजनाओं को   
हेर फेर कर रहे हैं । विभागीय साठ गांठ से तेंदूपत्ता संग्राहकों के हक में डांका डाला जा रहा है। संग्राहकों का कहना है कि खरीददार के द्वारा उनके अधिकारों का हनन कर रहे है।

No comments:

Post a Comment