सुबह से लेकर रात तक घर से ही मांस और गुटका विक्रय का खेल हो जाता है शुरू
मांस और तंबाखू नहीं छोड़ा जा रहा लोगों से
मंडला। आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला से लेकर प्रत्येक गांव तक तंबाखू और मांस का विक्रय जमकर चल रहा है।जहां तक कि कुछ क्षेत्र के लोग गौ मांस तक को खाने में परहेज नहीं कर रहे हैं। प्रशासन के द्वारा शाम 09 बजे के बाद शहर से लेकर गांव तक अनावश्यक ना घूमने की हिदायत देकर आदेश भी जारी किया गया है।इसके बाद भी लोग चोरी-छिपे शहरों में 9:00 बजे के बाद घूम रहे हैं। साथ ही कुछ व्यापारियों के द्वारा रात्रि 9:00 बजे के बाद अपनी दुकानदारी घर से संचालित कर रहे हैं। जिसमें तंबाखू और मुर्गे व बकरे का मांस भी शामिल हैं।जिन्हें खरीदने के लिए व्यापारीयों के घर में भीड़ देखी गई हैं।उक्त चीजों को खरीदने के लिए लोग चोरी-छिपे घर से निकलते है।जबकि कई प्रकाशित खबरों में यह भी बताया गया था की वायरस फैलाने में मांस की अहम भूमिका होती है।कोरोना वायरस की शुरुआती में पोल्ट्री फॉर्म के मुर्गे का मांस न खाने की चेतावनी एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित भी हुआ था।जिसके चलते फॉर्म के मुर्गे बेचने वाले जिले के कई क्षेत्रों में मुर्गों को फ्री में लोगों को बांटे गए थे।कुछ लोगों के द्वारा लिया भी गया था व कुछ लोगों ने लेने से इंकार भी कर दिया था।इसके बाद भी कुछ व्यापारीयों के द्वारा मुर्गा-मुर्गियों को खुले में ना बेच कर घर से ही चोरी-चोरी विक्रय कर रहे थे।हमारे द्वारा किसी को गुटका व मुर्गा-मुर्गी का मांस ना खाने के उद्देश्य से उक्त समाचार प्रकाशित नहीं कर रहे हैं।हमारे कहने का आशय यह हैं कि गुटका व मांस के लिए लोग चोरी छिपे अनावश्यक रात्रि को ऐसे विक्रेताओं के घर पहुंच रहे हैं और भीड़ लगा रहे हैं व गुटका खाकर जगह- जगह थूक भी रहें हैं। बता दें कि देश-विदेश के नामचीन प्रसिद्ध डॉक्टरों के द्वारा ऐ जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से अनेक बार दी जा रही है कि पोल्ट्री फॉर्म में पलने वाले मुर्गा-मुर्गी के मांस खाने से किस तरह के वायरस फैल सकते हैं,इसके बाद भी लोग मांस खाने से परहेज नहीं कर रहे हैं।कोरोना वायरस जैसी महामारी में अगर सावधानी नहीं बरती गई तो वह दिन दूर नहीं जब लोग अनेक प्रकार के वायरस से जूझ रहे होंगे।इसलिए जिले वासियों से अपील हैं कि इस महामारी के समाप्त होने तक मांस खाने से परहेज करें,नहीं तो अनेक प्रकार के वायरस फैल सकते हैं।
रेवांचल टाइम्स से शिव दोहरे
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment