अरी 25 जून दिन गुरुवार की सुबह ग्राम अरी में लगभग 7 बजे एक कार दुर्धटना में अरी निवासी शिक्षक राजेन्द्र सूर्यवंशी की मृत्यु हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार वाहन क्र.
T S-04 FA-6679 कार तेज गति में कटंगी से सिवनी की ओर जा रही थी।
जिसमे कार सवार ड्राईवर शिव कुमार प्रजापति पिता बुद्घाॅ प्रजापति ग्राम खामका आंध्रप्रदेश की कार ने शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शिक्षक राजेन्द्र सूर्यवंशी बुरी तरह घायल हो गए।
हालत गंभीर देखते हुए उपचार हेतु जिला अस्पताल के लिए ले जाया गया। हालात गंभीर होने के कारण शिक्षक ने रास्ते पे ही दम तोड़ दिया। वाहनों की तेज गति को देखते हुए ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने हेतु सड़क बेरिकेट्स की मांग की है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment