BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला: मनरेगा जॉब कार्ड धारी मजदूर के बदले काम कर रहे बच्चे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 10, 2020

मंडला: मनरेगा जॉब कार्ड धारी मजदूर के बदले काम कर रहे बच्चे

रोजगार गारंटी योजना मैं हो रही भारी धांधली   जॉब कार्ड धारी मजदूर के बदले काम कर रहे बच्चे                                         
मंडला -   केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना मनरेगा की जिम्मेदार लोग धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं संबंधित विभाग एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं जनपद पंचायत मंडला की अनेक पंचायतों में ऐसी धांधली देखने को मिल रही है  लेकिन ग्राम पंचायत   वेहंगा  इमलीगुहान जार  गी अहमदपुर मैं भारी अनियमितताएं देखने को मिली इन पंचायतों में मेड बंधान खेत तलाब के कार्य प्रगतिशील है शासन की योजना अनुसार ग्राम के जॉब कार्ड धारी परिवार को पंचायत में ही कार्य देने का है इसी के तहत पंचायतों में  मेड बंधन एवं खेत तालाब के कार्य चल रहे हैं इन कार्यों में  मैट एवं रोजगार सहायक सरपंच सचिव की मिलीभगत से  बच्चों से कार्य करा रहे है जबकि मस्ट्रॉल में इन बच्चों के नाम नहीं है अधिकतर मस्टर रोल में नाम किसी और का होता है और बदले में काम और कोई कर रहा है यह सब रोजगार सहायक और मेट को मालूम होता है फिर भी यह मुखिया के बदले बच्चों को काम पर लगा रहे हैं कुछ  मस्ट्रॉल ऐसे भी देखने को मिली जिनमें तुरंत  कुछमजदूरों की  हाजिरी नहीं चढ़ाई जा रही है मैट के बताएं अनुसार मस्टर रोल  एडजेस्ट करने के लिए हाजिरी नहीं भरी जा रही है कार्य खत्म होने के बाद बचत राशि देखते हुए मजदूर की हाजिरी भरी जाएगी यह कितना उचित है हे संबंधित अधिकारी ही जाने कहने को तो जनपद पंचायत मंडला सारे कार्यों की मॉनिटरिंग करती है इसके अलावा मनरेगा के कार्यों को संपादित करने के लिए अलग से मनरेगा शाखा भी बनाई गई है इसके बाद भी इतनी बड़ी धांधली और अनियमितताएं पंचायतों में खुलेआम की जा रही है क्या मनरेगा के कार्यों को देखने के लिए सरपंच सचिव कार्यस्थल पर नहीं जाते या फिर उपयंत्री कार्यस्थल पर गए बगैर ही कार्य की एमबी और मूल्यांकन कर लिया जाता है सवाल यह है कि अगर उपयंत्री एवं संबंधित अधिकारी कार्यस्थल पर कार्यों का निरीक्षण करने जा रहे हैं तो इन्हें कार्य करते बच्चे क्यों नजर नहीं आ रहे हैं या फिर  इनकी मिलीभगत से ही  घोर अनियमितताएं की जा रही हैं इस संबंध में  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मंडला  का कहना है कि अनियमितताएं पाई जाती है  तो संबंधित के विरुद्ध निश्चित ही कार्यवाही की जाएगी और  श्रम विभाग को भी  निरीक्षण कर कार्यवाही करना चाहिए    वही श्रम अधिकारी का कहना है कि मस्टर रोल न भरना मजदूर के बदले बच्चों से या किसी और से कार्य कराना अपराध की श्रेणी में आता है  कार्य एजेंसी पर कार्यवाही जनपद पंचायत  को करना चाहिए क्योंकि मनरेगा में जनपद पंचायत को पूर्ण अधिकार है                 इस तरह संबंधित विभाग एक दूसरे पर जिम्मेदार ठहराते हुए अपना अपना पल्ला झाड़ रहे हैं और ग्राम पंचायतों में धड़ल्ले से मनरेगा में नियम विरुद्ध कार्य कराए जा रहे हैं

No comments:

Post a Comment