मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 14 जून (रविवार) को IAS ऑफिसर्स के ट्रांसफर का आदेश जारी किया है। इनमें टीकमगढ़ की मौजूदा कलेक्टर हर्षिका सिंह को आगामी आदेश तक मंडला कलेक्टर बनाकर भेजा जा रहा है। 2012 बैच की IAS ऑफिसर हर्षिका सिंह डिंडौरी के पूर्व जिला पंचायत CEO रोहित सिंह की पत्नी हैं। रोहित सिंह भी 2012 बैच के IAS अफसर हैं, जो वर्तमान में दतिया कलेक्टर हैं। वहीं,मंडला में तत्कालीन कलेक्टर डॉ जगदीश चन्द्र जटिया की जगह में अनिल कुमार खरे की पदस्थापना हुई थी जो उप सचिव मध्यप्रदेश शासन लोक निर्माण को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक स्थांतरण निरस्त किया गया है अनिल कुमार खरे पूर्ववत उप सचिव मध्यप्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग में ही पद पर ही पदस्त रहेंगे
वहीजहाँ डिंडौरी के मुड़की स्कूल के प्राचार्य एसके द्विवेदी के भाई सुभाष कुमार द्विवेदी को हर्षिका सिंह की जगह टीकमगढ़ कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। 2012 बैच के IAS ऑफिसर सुभाष द्विवेदी का मौजूदा पद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उपसचिव है। ट्रांसफर ऑर्डर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के हस्ताक्षर से जारी हुए हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment