BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जीवन दायिनी मां नर्मदा होती जा रही है सकरी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 6, 2020

जीवन दायिनी मां नर्मदा होती जा रही है सकरी


जिला मुख्यालय का अस्तित्व हैं खतरे में, वक्त है बचा लो वरना और सिमट जाएगी जीवन दायनी माँ नर्मदा

मंडला। मां नर्मदा की गोद में बसा मंडला नगर व उपनगरी महाराजपुर आने वाले समय पर संकटों से जूझता नजर आयेगा ।जिला मुख्यालय को तीनों तरफ से घिरे हुए प्रवाहित होने वाली जीवन दायिनी मां नर्मदा के बने घाटों पर सीढ़ियों में जमी मिट्टी की शिल्ट को सालों से साफ- सफाई ना करने के आभाव में मां नर्मदा संकीर्ण होती जा रही हैं। संगम घाट में आज भी बनी हुई सीढ़ियां मिट्टी से पटी होने के कारण घाटों में आए श्रद्धालुओं को नहाने-धोने व पूजा पाठ करने में आज भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।जिला मुख्यालय क्षेत्र में जहां- जहां भी सीढ़ियां बनी हुई हैं सभी घाटों की साफ सफाई करना बहुत ही आवश्यक हैं।कछार वाले क्षेत्रों की भी मिट्टी को हटाना बहुत ही जरूरी है,जिससे मां नर्मदा को संकीर्ण होने से बचाया जा सकता हैं। संगम घाट से लेकर कुंभ स्थल, देवदरा, रमपुरा, मानादेही, कारीकोन क्षेत्र तक बने सीढ़ियों  के घाटों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।परंतु संबंधित के द्वारा घाटों की साफ-सफाई नहीं कराई गई हैं समय-समय पर जमी हुई मिट्टी की सिल्ट को साफ सफाई न करने की दशा में बहुत से घाटों की सीढ़ियां मिट्टी में दबकर रह गई हैं।साथ ही कमानिया गेट से बहने वाली बड़ी खाई का गंदा पानी वाले नाले पर अवैध अतिक्रमण कर बड़ी खाई को भी संकीर्ण कर दिया गया है, जिससे मां नर्मदा का पानी निकासी नहीं हो पाता।जेल घाट से हागगंज तक की बड़ी खाई में अवैध अतिक्रमण कर लिया गया हैं।वारिस के पूर्व बड़ी खाई की साफ सफाई होना भी बहुत जरूरी हैं।कोरोना वायरस से बचाव के अलावा साफ सफाई का ध्यान भी देना बहुत जरूरी है,जिससे कोरोना वायरस के अलावा अन्य बीमारियां भी लोगों को न फेल पाए।अपना मंडला है आप हम सभी का दायित्व होता हैं कि अपनी पतित पावनी मां नर्मदा की गोद में बसा मंडला नगर को स्वच्छ बनाना विभाग के साथ साथ हमारा एक मिशन होना चाहिए। जिससे निर्मल जल स्वच्छ नर्मदा हो सके।

   रेवांचल टाइम्स शिव दोहरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment