BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला: योग दिवस और सूर्य ग्रहण के साथ लॉक डाउन के चलते शांति ही शांति चहुँओर, - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 21, 2020

मंडला: योग दिवस और सूर्य ग्रहण के साथ लॉक डाउन के चलते शांति ही शांति चहुँओर,

मण्डला में 21 जून रविवार को ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार इस बर्ष का प्रथम सूर्यग्रहण आज सुबह स्थानीय स्थिति में 10 बजे से दिन के 2 बजकर 4 मिनिट तक तो कही अन्य माध्यमों से आज दिन के सवा नो बजे दिन 3 बजकर 4 मिनिट तक चलने के जानकारी से लोग असमंजस में रहे। आज के खण्डग्रास सूर्यग्रहण के समयकाल में बाजारों में सन्नाटे का परिदृश्य भी देखा गया।
मन्दिरों के कपाट तो बीते शनिवार के सूतक समय लगने के साथ ही बन्द हो गये थे जो आज सूर्यग्रहण के मोक्ष काल दिन के 3बजकर 4 मिनिट को मानकर श्रद्धालुओं ने पुण्य सलिला माँ नर्मदा नदी में धर्म आस्था की डुबकी लगा माँ नर्मदा और सूर्यदेव को जल से अर्ध दिया गया वही जिले में माँ नर्मदा की सहायक नदियों तालाबों और अन्य जल स्रोतों के साथ घरों में स्नान कर सूर्यदेव की विधि विधान से पूजन अर्चन इस समय जारी हैं वही मन्दिरों के कपाट भी सूर्यग्रहण समापन के साथ मण्डला के रपटाघाट संगम घाट सहित सभी घाटों में संत महात्माओं श्रद्धालुओं के स्नान करने वाले घाटो में लोग पहुच रहे है।
सूर्यग्रहण को लेकर दूरदराज के गांवो में भी आस्था धर्म को लेकर परम्परागत विधान का अनुपालन किया गया हैं। वही पौराणिक परम्परा की वैदिक उपासना के चलते सूर्यग्रहण काल मे किये गये मंत्रो के जाप और अनुष्ठान कई गुना फलदायी होने की मान्यता के चलते देव स्थान के स्पर्श न करते मंत्रो जाप और अनुष्ठान किये गये । वही सूर्यग्रहण समापन के बाद मन्दिरों घरों में जल से शुद्धिकरण किया गया वही लोगो ने विज्ञान और ज्योतिष की अलग अलग मान्यता सिद्धान्तों का अनुशरण करते लोगो ने सूर्य दर्शन से अपने को अलग रखा तो कुछ ने विभिन्न तरीके के साधनों से सुर्यग्रहण को देखा हैं।

No comments:

Post a Comment