BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर: कुल्हाड़ी से वार कर पिता को मौत की नींद सुलाया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 22, 2020

नैनपुर: कुल्हाड़ी से वार कर पिता को मौत की नींद सुलाया

                                                   
 नैनपुर - जिस पिता ने उंगली पकड़कर अपने बेटे को चलना सिखाया उसी उंगली ने आज पिता को दुनिया से अलविदा कर दिया दुनिया मे तार तार होते रिश्ते टूटती मर्यादा घर घर दारू का चलन ने जिस कलयुगी पुत्र को पिता इस दुनिया मे लाया वो ही उसका काल बन गया गई पर सभ्यता भरे इस समाज में ये घटना वो जोरदार तमाचा मार के चली गई जिस की गूंज हर घर मे गूंज रही है की रिश्ते कैसे तार हो रहे है,मर्यादा कैसे टूट रही है,जिस माँ पिता को खोकर आज पिता दिवस पर बच्चो के आँखों से आशु धारा रुक नही रही वो फेस बुक ओर अन्य जरिये से अपनी भावबोध को शेयर कर के रो रहे है ।वही दूसरी और ऐसे घटना वो भी रिश्ते में जिस पिता ने उंगली पकड़ के चलना सीखाया उस पिता की साँसे थम गई आज उसी उंगली ने पिता को काट डाला,पिता और पुत्र के कितने बल शाली और भावुक रिश्ते में ये भौतिकी युग हावी हो गया बात कुछ भी पिता पुत्र के लिये चटान होता है जब पिता घर मे होता है तो पुत्र के लिये वो समाज से लड़ता है इस नाज़ुक रिश्ते का दुःखद अंत जिस ने भी सुना एक बारगी वो विश्वस नही कर पाया,विश्वसनीय और मज़बूत रिश्तों की दुःखद अंत अब ये भी समाज के गिरते स्तर का परिचायक है जिस पर सहजता से विश्वस कोई नही कर सकता आज घरो में चल रहे तनावपूर्ण माहौल देख के यदि घर का पिता नही बोलेगा तो कौन बोलेगा तो क्या पुत्र पिता का हाथ पकड़ के घर से निकाल के क्या गाजर मूली जैसे काट डालेगा ।रिश्तों के इस अंत पर पुलिस को नही समाज को चिंतन करना है और मनोदशा कैसे स्वस्थ रहे इस बात और एक कार्यशाला की जरूरत है क्या है मामला= विकासखंड नैनपुर के ग्राम मनिया में कल देर रात रमेश मरावी अपनी पत्नी अनीता को किसी कारणवश से मारपीट कर रहा था तो रमेश के पिता सुखमन ने बीच मे समझौता करने की कोशिश की और झगड़ा करने से मना किया ये बात कलयुगीपुत्र को इस तरह नागवार गुजरी की कुल्हाड़ी से पिता को शरीर के कई हिस्सा में वार कर दिया उम्र दराज पिताजी ने मौके पर दम तोड़ दिया सांस सिर्फ मानव शरीर के नही थमी उस रिश्ते की थम गई जिसे समाज मे पिता पुत्र का नाजुक और भावुक रिशता कहलाता है जिस ने भी सुना उसके मुंह से शब्द नही निकल रहे की क्या आज के दौर में भी ये हो सकता है मौके की नजाकत को देखते हुए मण्डला पुलिस कप्तान श्री दीपक जी शुक्ला को अवगत कराया गया आप के निर्देशन में टीम गठित की गई अतिरिक्त पुलिस कप्तान विक्रम कुशवाहा जी,एस डी ओ पी सुश्री आकाक्षा जी,के सफल मार्गदर्शन में टी आई श्री आर एम दुबे मौके पर पहुँचे और आवश्यक कार्यवाही को अंजाम देकर शव को पोस्टमार्टम हेतू भेजा वही रात भर कड़ी मेहनत के बाद मंडला के पास आरोपी को धर दबोचा गया इस दौरान ए एस आई नरेंद दुबे,ए एस आई लक्षमी पुष्पकार,मेजर रमेश पाल,नव आरक्षक जीतेंद्र अडमे,की अहम भूमिका रही मर्ग कायम कर अपराध क्रमाक 93।2020 के तहत धारा 302 के तहत मामला कायम कर आरोपी को चंद घण्टो में गिरफ्तार कर लिया गया है

No comments:

Post a Comment