BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम कारीरात कंटेनमेंट क्षेत्र समाप्त किया गया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, June 12, 2020

ग्राम कारीरात कंटेनमेंट क्षेत्र समाप्त किया गया



 कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिवनी के प्रतिवेदन एवं विगत 21 दिन में ग्राम कारीरात में कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज नही मिलने पर ग्राम कारीरात का कंटेनमेंट समाप्त करने के आदेश जारी किए हैं । उल्लेखनीय है कि विगत 22 मई 20 को ग्राम कारीरात का एक युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया था । जिसके कारण ग्राम कारीरात को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर ग्राम की सभी सीमाएं सील कर दी गई थी । जिला चिकित्सालय सिवनी के विशेषज्ञों द्वारा किए गए रोगोपचार उपरांत उक्त युवक कोरोना के विरूद्ध जंग जीत कर 1 जून को अपने घर जा चुका है तथा वर्तमान में वह पूर्णत: स्वस्थ है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण का कोई एक्टिव केस जिले में नही है ।  पूर्व में कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किए गए ग्राम तुमड़ीपार तथा कारीरात का कंटेनमेंट भी समाप्त किया जा चुका है ।

जिला सवांददाता

             ✍अखिलेश बंदेवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट......

No comments:

Post a Comment