अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वी.के. लाल ने रेवांचल टाइम्स से की चर्चा कल ही किया है पदभार ग्रहण
रेवांचल टाइम्स, डिंडोरी, 12 जून 2020, कल जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकपद पर पदभार लेने पहुंचे विवेक कुमार लाल ने शासकीय सेवा की शुरुआत झाबुआ से की इसके बाद आप उज्जैन, कटनी,ग्वालियर, सीधी, भोपाल व दमोह में भी पदस्त रहे है । मूलतः जबलपुर के निवासी श्री लाल को लंबी पुलिस सेवा का अनुभव रहा। दमोह से डिंडोरी पदस्त किए गए श्री लाल जिले की प्राकृतिक सम्पदा को बेहद समृद्ध बताते है, आप जबलपुर और मंडला जिले से ताल्लुक रखते है। श्री वी के लाल को डिंडोरी का परिवेश भी बहुत अच्छा लगा और वी के लाल ने रेवांचल टाइम्स से चर्चा करते हुए बताया डिंडोरी बहुत शांत जिला है यंहा का बातावरण बेहद शांत और प्रकृतिक सम्पदाओं से भरा पड़ा है वही क्राईम का ग्राफ भी बहुत कम है यंहा ऐसी कोई स्थिति नही बनती है जिससे कानून व्यवस्था को किसी प्रकार की छति हो।
जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में बताते हुए अतिरिक्त पुलिस वी के लाल ने बताया कि उन्हें इस जिले में सेवा का अवसर मिला है शांति और व्यवस्था बनाए रखने और कानून के पालन की दिशा में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की हरसंभव कोशिश करुगा।
रेवांचल टाइम्स से अविनाश टांडिया की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment