BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कल्याणपुर की महिला की कोरोना रिपोर्ट आयी निगेटीव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 29, 2020

कल्याणपुर की महिला की कोरोना रिपोर्ट आयी निगेटीव


जिले के बरघाट विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम कल्याणपुर के पंखाटोला क्षेत्र में अहमदावाद से आयी एक महिला जिसका कोराना सेंपल निगेटिव निकला है इस बात की पुष्टि सिवनी कलेक्टर डॉक्टर राहुल हरिदास फटिंग द्वारा की गई है।

ज्ञात हो कि उक्त महिला विगत 25 जून 2020 को अहमदाबाद से सिवनी जिले के बरघाट विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम कल्याणपुर पहुंची थी जहां उसने 26 जून 2020 को सगाई का दस्तूर पूर्ण किया था। महिला को कोरोना संबंधी लक्षण दिखायी देने पर बरघाट बीएमओ ने सगाई कार्यक्रम में सम्मलित हुए लोगों का सेंपल लिया था तथा स्वास्थ्य विभागीय अधिकारियों ने कल्याणपुर ग्राम के 55 व्यक्तियों को होम आईसोलेशन में रखकर निगरानी में लिया था तथा अहमदावाद से आई महिला का कोरोना सेम्पल जबलपुर भेज गया था। आज जबलपुर से आई उक्त महिला की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment