BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला: एसोसिएशन ने दी कलेक्टर को विदाई स्मृति चिन्ह भेंट किया, - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 10, 2020

मंडला: एसोसिएशन ने दी कलेक्टर को विदाई स्मृति चिन्ह भेंट किया,


मध्य प्रदेश शासन के आदेश अनुसार जिला कलेक्टर डॉक्टर जगदीश चंद्र जटिया को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन भोपाल में स्थानांतरित किया गया है। डेढ़ वर्ष की अल्पावधि में मंडला जिला कलेक्टर के रूप में जटिया जी द्वारा किए गए जनकल्याण के बहुत से उल्लेखनीय कार्य किए गए, जिन्हें जिले की जनता हमेशा याद रखेगी। ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके सिंगौर के साथ एसोसिएशन के सदस्य एवं पदाधिकारी बंगले में पहुंचकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रविंद्र चौरसिया ने जिले के स्कूलों में मध्यान भोजन की व्यवस्था को बिना किसी दंडात्मक कार्यवाही के सुधारने के लिए बधाई दी। वहीं एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता संजीव सोनी ने कोरोना संक्रमण काल में जिले में संक्रमण फैलने से रोकने में किए गए प्रयास एवं प्रबंधन के लिए कलेक्टर महोदय को धन्यवाद दिया। कलेक्टर महोदय ने ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन द्वारा  प्रथम लॉक डाउन से ही किए जा रहे जनजागृति के कार्यों के साथ साथ मास्क, सैनिटाइजर का वितरण एवं जरूरतमंदों  की मदद के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकारी गाड़ियों के अलावा आप एसोसिएशन के लोगों ने अपने अपने निजी वाहनों में संक्रमण काल में जोखिम लेकर पूरे जिले में लाउडस्पीकर से अनाउंस करके लोगों को जागृत करने जैसा बड़ा  कार्य किया है जिसका व्यापक असर हुआ है । उन्होंने  एसोसिएशन के परीक्षा कोरोना वारियर्स से परीक्षा केंद्रों में प्रथम दिन किए गए कार्यों एवं अनुभवों को सुनकर सराहना की। उन्होंने विद्यालय में पढ़ाई के साथ ही ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के शिक्षकों द्वारा किए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यो की सराहना की। अंत में प्रांत अध्यक्ष डीके सिंंगौर ने एसोसिएशन की ओर से विदाई की शुभकामनाएं देते हुए कहा-
सर आप बहुत याद आएंगे ।
 एसोसिएशन की ओर से जिला प्रभारी नंदकिशोर कटारे, प्रकाश सिंगौर,  अमर सिंह चंदेला, सुनील नामदेव, संजीव दुबे, नरेश सैयाम, संतोष उइके, राजेश पांडे, श्याम बैरागी, संतोष पुरी गोस्वामी, पतिराम डिबरिया, भजन गवले, संजय श्रीवास्तव, पीआर मिश्रा आदि ने कलेक्टर महोदय को विदाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment