कोल्ड्रिंक की तरह नगर बिछिया में बिक रही शराब
छोटी उम्र के बच्चों को लग रही शराब की लत
आबकारी विभाग आखिर क्यों है मौन
रेवांचल टाइम्स भुआ बिछिया- एक तरफ शराब की बिक्री को लेकर कई तरह के नियम बनाये गए हैं कि यह नियत समय में किसी एक स्थान पर आवंटित दुकान से ही बिकेगी लेकिन नग बिछिया और आसपास के क्षेत्र की बात की जाए तो यहाँ के अपने अलग नियम हैं । बिछिया में पिछले कई सालों से बस स्टैंड से लेकर पेट्रोल पम्प तक और बिछिया के चारों तरफ की किराना दुकानों से लेकर पान ठेलों में धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है ।
बात बस स्टैंड की जाए तो सूत्रों के मुताबिक बस स्टैंड में लगभग 15 से बीस दुकानों में बिल्कुल कोल्ड्रिंक की तरह शराब बिक रही है । शराब बिक्री का ये खुल्ला खेल कई वर्षों से चल रहा है और इसकी गवाह बिछिया की जनता है बच्चों से लेकर बड़ो तक को ये बात पता है कि किस किस दुकान में शराब बिकती है क्यूँकि शराब की बिक्री खुलेआम की जा रही है ।
बिछिया अंग्रेज़ी और देशी शराब के ठेके से दिन में दर्जनों चक्कर लगाती एक सफेद बोलेरो और 800 कार सभी को दिख जाएगी । इन निजी गाड़ियों से बिना किसी डर और रोकटोक के शराब का परिवहन आसपास के क्षेत्रों में किया जाता है । घुटास, सिझौरा,मंगली, मोतीनाला, औरई, खटोला, राजो सहित आसपास की सैकड़ों ग्राम जहाँ रोज़ाना बड़ी संख्या में शराब की सप्लाई की जाती हैं । ऐसी स्थिति में ग्रामीण परिवेश का माहौल तो ख़राब हो ही रहा है साथ ही आबकारी विभाग सहित अन्य विभाग के ऊपर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं ।
इतना खुलेआम शराब का विक्रय बिछिया के अलावा शायद ही कही देखने को मिले ।
युवाओं में बढ़ रही गांजे की लत
शराब के साथ साथ नगर बिछिया में गांजे की बिक्री का बड़ा बाजार बनता जा रहा है । यहाँ के छोटे छोटे युवाओं को अक्सर नशा करते देखा जा सकता है। एसडीएम बिछिया के निवास के नज़दीक जर्जर शासकीय आवासीय भवन नशे का अड्डा बने हुए हैं। महिला पटवारी से लेकर मोहल्लेवासी भी इन नशे करने वाले युवकों से परेशान हैं ।
हाल ही में पुलिस ने पकड़ी बिछिया आ रही गांजे की खेप
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही मोतीनाला पुलिस ने एक गांजे की खेप को अपनी सूझ-बूझ से पकड़ा और आरोपियों ने बताया है कि इस गांजे को वो बिछिया में सप्लाई करने या रहे थे ।
अब इस खबर के बाद प्रशासन जरूर सख्ते में आएगा और प्रशासन की आंख खुलेगी । कुछ दिनों तक सख्ती बरतने के बाद शराब और गांजे का खुल्ला खेल फिर शुरू हो जायेगा।
★ रेवांचल टाइम्स से प्रहलाद उइके बिछिया मण्डला

No comments:
Post a Comment