BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
Breaking news: मंडला निवास के हाथीथारा में केरोना पाज़िटिव मिला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 21, 2020

Breaking news: मंडला निवास के हाथीथारा में केरोना पाज़िटिव मिला

Breaking news 

रेवांचल टाइम्स - मंडला निवास के हाथीथारा में केरोना पाज़िटिव मिला गांव को किया सील युवक हरियाणा से दिल्ली होते हुए 19 को अपने गाँव आया था और दिनांक बीस को सेंपल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट आज आई जिसमे वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है
जिले में फिर मिला 1 कोरोना संक्रमित ।
तहसील निवास के ग्राम हाथीतारा का मामला ।
ब्लाक मेडिकल टीम मौके पर ।
कलेक्टर ओर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम रवाना ।

दिल्ली से आए 21 वर्षीय युवक की 21 जून को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त  हुई हैं। यह युवक 18 जून को दिल्ली से रवाना होकर 19 जून को हाथीतारा निवास पहुंचा था,  प्रारंभिक जांच के बाद  उसे होम क्वॉरेंटाइन किया गया था।  सर्दी - जुकाम के लक्षण दिखाई देने पर उसका सैंपल  20 जून को कोरोना जांच के लिए भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट 21 जून की रात्रि को पॉजिटिव प्राप्त हुई हैं।  

            युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त होते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी हाथीतारा निवास पहुंच गए हैं। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में शासन के दिशा-निर्देशानुसार जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने सीएमएचओ को युवक के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के मानकों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment