BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विद्युत विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन और मुख्यालय का कांग्रेस करेगी घेराव प्रदर्शन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 22, 2020

विद्युत विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन और मुख्यालय का कांग्रेस करेगी घेराव प्रदर्शन

       
रेवांचल टाइम्स - वर्तमान में मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार जब से मध्यप्रदेश में आई है तब से बिजली के बिलों में अत्यधिक वृद्धि कर पहुंचाई जा रही है जिससे आम जनमानस व उपभोक्ताओं को बिजली के बिल भुगतान करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही मवई विकासखंड के अंतर्गत समस्त ग्रामीण अंचलों में आए दिन विद्युत कटौती की जाती है जिसका सुधार कार्य भी नहीं किया जाता कई जगह ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं जिससे उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है जिसके चलते ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मवई के द्वारा ज्ञापन के माध्यम से सरकार को अवगत कराना चाह रहे हैं और जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति चालू कराई जाए बार-बार कटौती बंद किया जाए सु व्यवस्थित ढंग से विद्युत प्रदाय किया जाए बंद पड़े ट्रांसफार्मर शीघ्र बदला जाए 
       वही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मवई के द्वारा पुतला दहन धरना प्रदर्शन घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया है जिसमें समस्त मवई ब्लॉक कोंग्रस कमेटी के पदअधिकारी, सदस्यों को सूचित किया जाता है की आप लोग दिन शुक्रवार दिनांक 26/06/2020 को मवई पार्टी मुख्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराए
 
रेवांचल टाइम्स से हरीश बिंझिया मवई

No comments:

Post a Comment