बालाघाट जिले के जनपद पंचायत किनापुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत भुवा निवासी श्रीमती गया बाई टोंडरे ने शिकायत करते हुए बताया कि सरपंच/ सचिव की लापरवाही के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो चुका है ग्राम पंचायत द्वारा सीसी रोड का निर्माण किया गया है किंतु रोड के किनारे में नाली निर्माण कार्य नहीं किया गया है जिसके कारण बारिश का पानी मकान के सामने जमा हो जाता है जिससे मकान पूर्ण क्षतिग्रस्त हो चुका है इसकी शिकायत ग्राम सचिव को किया गया परंतु अभी तक ना सड़क के किनारे नाली निर्माण किया गया ना ही शिकायत पर अमल किया गया है चूंकि शासन द्वारा सीसी रोड निर्माण करवाने के साथ-साथ नाली निर्माण कार्य के लिए राशि उपलब्ध कराया जाता है इस संबंध में अभी तक न हीं सरपंच/ सचिव द्वारा उक्त आवेदिका के आवेदन पर अमल नहीं किया गया है इसकी जांच आवेदिका द्वारा उच्च अधिकारी से जांच कराने की मांग की गई है
रेवांचल टाइम्स से खेमराज बनाफरे बालाघाट की खबर
रेवांचल टाइम्स से खेमराज बनाफरे बालाघाट की खबर

No comments:
Post a Comment