अंजनिया।अंजनिया क्षेत्र के ग्राम बगली, मांद ,दिवारा,बोकर, नारा में इन दिनों रेत का अवैध उत्खनन तथा परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है।विगत दिनों अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिछिया द्वारा अवैध रेत परिवहन करते ग्राम मांद से एक ट्रैक्टर जप्त किया गया था वही बुधवार को कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक अंजनिया द्वारा ग्राम बगली से एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है।गौरतलब है कि पुलिस द्वारा पूर्व में अवैध परिवहन पर कार्रवाई की गई है परंतु रेत माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं उनके द्वारा रात के अंधेरे में लगातार सुरपन तथा मटियारी नदी में अवैध रेत उत्खनन कर ट्रैक्टर ट्रकों के माध्यम से पूरे जिले में भेजी जा रही है।
लगातार मिल रही थी शिकायत-
बताया जाता है कि ग्राम बगली में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत लगातार प्रशासन को प्राप्त हो रही थी जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए राजस्व निरीक्षक अंजनिया द्वारा बुधवार को एक बिना नंबर का ट्रैक्टर जोकि बगली रोड में रेत भरकर जा रहा था रोककर रेत से संबंधित दस्तावेजों की मांग की गई जिस पर किसी भी तरह के दस्तावेज चालक द्वारा प्रस्तुत नहीं किए गए तथा वाहन स्वामी के संबंध में जानकारी दी गई कि यह ट्रैक्टर ग्राम बगली निवासी मनोज दुबे का है ।राजस्व निरीक्षक द्वारा ट्रैक्टर को जप्त कर अंजनिया चौकी में खड़ा कराया गया है।
पूर्व में भी हो चुकी है रेत माफिया पर कार्रवाई-
अंजनिया क्षेत्र में सक्रिय रेत माफिया मनोज दुबे पर पूर्व में भी सुरपन नदी में अवैध रूप से सैकड़ों घन मीटर रेत उत्खनन का मामला दर्ज किया गया था।कुछ ग्राम वासियों ने नाम न छापने की शर्त में बताया कि मनोज दुबे द्वारा ग्राम बगली में सुरपन नदी के किनारे कुछ भूमि को अपने स्वामित्व की भूमि बता कर प्रतिदिन दिन रात से अवैध रेत उत्खनन कराया जा रहा है तथा ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने पर उन्हें डराया धमकाया जाता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इन पर कठोर कार्रवाई की जाए।
इनका कहना है-
बगली से मनोज दुबे के एक बिना नंबर के ट्रैक्टर को अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा गया है।जिस पर कार्रवाई की जा रही है।
शैलेष गौर
राजस्व निरीक्षक अंजनिया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment